फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में देरी पर खफा हुए कोरोना संदिग्ध

विज्ञापन
अरनिया में कबारंटीन केंद्र मे संदिग्धों को समझाते हुए डाक्टर ब पुलिस।
विज्ञापन
अरनिया। क्वारंटीन केंद्र में 32 संदिग्धों ने रिपोर्ट में देरी को लेकर रोष प्रकट किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जल्द रिपोर्ट दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

हरियाणा से लौटी एक छात्रा का कहना है कि एक सप्ताह पहले प्रशासन द्वारा केंद्र में क्वारंटीन किए गए सभी 32 संदिग्धों को गांधीनगर ले जाकर सैंपल लिए गए, मगर सात दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। अधिकारियों से पूछे जाने पर रिपोर्ट आज कल मिलने का आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं एक अन्य छात्र का कहना है कि सात दिन पहले हमारे सैंपल लिए गए, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं दी र्गई। तहसीलदार से संपर्क करने पर उन्होंने हायर अथारिटी से संपर्क करने को कह दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरजीत सिंह, एसआई अभिनव सलगोत्रा व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया।
------------
रामगढ़ पुलिस ने 23 साधुओं को जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचाया
रामगढ़। क्षेत्र से फंसे 23 साधुओं को पुलिस ने बुधवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचाया। उन्हें विशेष ट्रेन से राजस्थान के लिए रवाना होना था। यह पाया गया कि स्टेशन पहुंचने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था। पुलिस ने एक बस की व्यवस्था कर उन्हें जम्मू रेलवे स्टेशन भिजवाया। पुलिस ने उन्हें खाने-पीने और जरूरी सामान भी मुहैया कराया। संवाद
विज्ञापन

---------
दूसरे राज्यों सें लौटने वाले संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
दिया गया समय होम क्वारंटीन में करना होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से घरों में लौटने वालों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार 27 अप्रैल से 18 मई तक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के दूसरे राज्यों से लौटने वाले सभी करीब साठ संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने से फिलहाल राहत भरी खबर जरूर है, मगर फिर भी उन सभी को एहतिहातन कुछ दिन और अपने घरों में ही रहना होगा। क्योंकि 14 दिन बाद भी निगेटिव रिपोर्ट पॉजिटिव हो सकती ह।ै खास तौर से जिन संदिग्धों के मुख्य द्वार पर कोविड-19 की पर्ची लगाई गई है, उनको एहतियात बरतने की जरूरत है। कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें