बाड़ी ब्राह्मणा में प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्यि विभाग की टीम।
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में प्रवासी मजदूरों को उनके मूल घर भेजने का काम प्रशासन मंगलवार (आज) से शुरू करेगा। सोमवार को सिडको मैदान में 1202 लोगों की स्वास्थ्य अधिकारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की। श्रम विभाग तथा प्रशासन ने इन लोगों को अपने घरों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
मंगलवार को जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं उनको बाड़ी ब्राह्मणा से कटरा रेलवे स्टेशन पर 43 बसों से पहुंचाया जाएगा और वहां से उनको ट्रेन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग में डॉक्टरों ने चेकअप किया कि किसी को खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत तो नहीं है। या किसी के तापमान में वृद्धि तो नहीं है। इन सब का रूटीन चेकअप करने के बाद ही उनको गृह राज्यों में जाने की अनुमति दी जाएगी
सनद रहे कि संपूर्ण भारत में लॉक डाउन के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत प्रवासी मजदूरों को आ रही थी और वे गृह राज्यों के लिए पैदल या अन्य वाहनों में लिफ्ट लेकर पहुंच रहे थे, जिससे कोरोना को फैलने का मौका मिल रहा था, जिससे प्रशासन और पुलिस को भी काफी दिक्कत आ रही थी, लेकिन स्थिति को ज्यादा गंभीर देखते हुए केंद्र सरकार ने गृह राज्यों को निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण करके उनके गृह राज्यों में जाने की व्यवस्था की जाए, जिसके उपरांत पंजीकरण के चलते बाड़ी ब्राह्मणा में लगभग 7000 प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया गया है, जिनको अब उनके गृह राज्य भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा।
------
श्रम विभाग प्रशासन और केंद्र सरकार की देखरेख में ही प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने का काम चल रहा है, लेकिन बाड़ी ब्राह्मणा में श्रम विभाग ही इनको कोआर्डिनेट कर रहा है।
-केसर महमूद, तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा।