नौशेरा की लंबेडी लोअर पंचायत के पंचायत सदस्यों ने विधुत विभाग सब डिविजन नौशेरा का धन्यवाद प्रकट
नौशेरा। लॉकडाउन के दौरान विद्युत विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर लोगों की बिजली समस्या का समाधान किए जाने पर लंबेडी के लोगों ने धन्यवाद प्रकट किया। सरपंच विजय कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। लंबेडी लोअर पंचायत के लोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ था। ऐसे में एईई कुलदीप गुप्ता को अवगत कराया गया, जिस पर दस घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करा दी गई। पंच नोवल शर्मा, नायब सरपंच दर्शन कुमार आदि ने एईई, एक्सईएन मुंशी खान का धन्यवाद किया। संवाद