नौशेरा। पुलिस ने नौशेरा के जंगली क्षेत्र में देसी शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान आठ लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान जोगिंदर लाल, डिप्टी लाल निवासी भजनोवा, नौशेरा के रूप में हुई। मौके पर 200 लीटर लाहन भी बरामद हुआ जिसे नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने वाली भट्टी व बर्तन सीज किए गए। थाना प्रभारी फरीद मोहम्मद ने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद