बाड़ी ब्राह्मणा के लोअर कार्थोली क्षेत्र में आशा वर्कर आंगनबाड़ी वर्कर सर्वेक्षण करते हुए।
बाड़ी ब्राह्मणा। लोअर कार्थोली क्षेत्र में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और बीएलओ लोगों के घरों में जाकर उनका ऑनलाइन सर्वेक्षण कर रहे हैं। जांच रहे हैं कि घर में किसी को खांसी बुखार या जुकाम की तकलीफ तो नहीं है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी वर्कर्स की तरफ में क्षेत्र में लोगों का ऑनलाइन सर्वे किया गया और जिस भी घर में किसी को खांसी बुखार जा जुकाम की शिकायत है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके बारे में बताकर उनका इलाज कराया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लोगों के घरों में जाकर उनका ऑनलाइन सर्वे करने की मुहिम शुरू हो चुकी है और प्रशासन इस पर मुस्तैदी से काम भी कर रहा है, जिससे कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी को खत्म करने में जल्द से जल्द सफलता हाथ लगेगी। इस मौके पर बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के भाजपा प्रधान अत्रेश दत्ता भी टीम के साथ मौजूद थे।