अरनिया एम्बुलेन्स मे ले जाते हुए डाक्टरों की टीम।
अरनिया। क्षेत्र के तीन गांव से पीएचसी अरनिया की टीम ने छह लोगों को कोरोना संक्रमित की आशंका में जांच के लिए एंबुलेंस में बिठा कर गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी जांच कराने के बाद घरों में छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार पीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने सूचना के आधार पर गांव जोइयां का एक ट्रक चालक कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटा है। वहीं चक्क छिब्बू में भी कुछ दिन पहले चार ट्रक चालक जिनमें से एक दिल्ली व तीन आंध्र परदेश से लौटे हैं। जबकि अला गांव का एक युवक गुजरात में मजदूरी करके लौटा है। सोमवार को इन सभी को जांच के लिए गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच कराने व सुरक्षा संबंधी हिदायतों के बाद छोड़ दिया गया। इनकी रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।