फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडा सलाथिया के सरपंच ने नाका लगाया

विज्ञापन
गुडा सलाथिया के सरपंच द्वारा नाका लगाया
विज्ञापन
विजयपुर। लॉकडाउन के चलते पुलिस की तरफ से जगह-जगह नाके लगाकर आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। वहीं गुड़ा सलाथिया के सरपंच जतिंदर सिंह ने पंचायत के युवाओं के साथ सभी रास्तों पर नाके लगाकर आने जाने वालों के साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं। सरपंच जतिंद्र सिंह मखनु ने बताया कि भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर यह फैसला लिया गया है। बाकी लोगों को संदेश देते हुए इन लोगों ने बताया कि अगर हर गांव के लोग खुद ऐसे नाके लगाकर गांव की रक्षा करने की कोशिश करें तो हम कोरोना पर काबू पा सकते हैं। उन्होंने यह भी माना कि हर जगह हमारी पुलिस ही नाके नहीं लगा सकती। इसलिए हम सबको आगे आने की जरूरत है। क्षेत्र में बहुत सी पंचायतों के सरपंचों द्वारा नाके लगाए गए हैं। जैसे पंचायत गड़वाल, चक सलारिया, छजवाल, स्वांखा, रैका लबाना आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें