मीरां साहिब। पंचायत बन सुल्तान के सरपंच तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवराज शर्मा की तरफ से बुधवार को जरूरतमंदों में राशन वितरित किया गया। लोगों से लॉकडाउन में प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी, जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा, अशोक शर्मा तथा रविंद्र शर्मा सहित पंचायत के प्रतिनिधि, पंच पवन शर्मा पंच बीना देवी पंच अनीता शर्मा पंच मनोज कुंडल तथा नायब सरपंच अजय कुंडल, पवन शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। युवा कांग्रेस की तरफ से बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र के विभिन्न गांव में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया गया। युवा कांग्रेस नेता सरदार खुशवंत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव सिंहपुरा, कश्मीरी बस्ती तथा कृष्णा नगर बस्ती में दवाई का छिड़काव किया और साथ ही लोगों को जागरूक किया कि वे घरों में ही रहें। इस अवसर पर शमशेर लाल, शबीर अहमद आदि भी मौजूद रहे।
-------
अखनूर फोटो...
जरूरतमंदों को राशन वितरित किया
अखनूर। भाजपा नेता और पंचायत भारदा कलां के सरपंच जगदीश शर्मा ने कोरोना संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। गांव बडोला और खुगा, भारदा सहित अन्य राज्यों से आए मजदूरों में खाद्य सामग्री दी। सरपंच जगदीश राज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा के आह्वान पर जनता की सहायता के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। इस अवसर पर सुरेश कुमार, तरसेम लाल, सुरेंद्र कुमार राहुल भी मौजूद रहे। सिख शिक्षक फेडरेशन अखनूर ने गांव नारदी वाला में गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए। प्रशासन और पुलिस ने भी समर्थन दिया और लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक किया। एसडीपीओ अजय शर्मा, एसएचओ प्रदीप शर्मा, तहसीलदार अमित शर्मा की मौजूदगी में सिख समुदाय के शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ता ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। सरदार लखवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, रणवीर सिंह, जोरावर सिंह मास्टर और रंगील सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
-------
कोरोना को मात देना हमारे हाथ में
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिला के गांव धौंचक तथा सैंथ का बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने दौरा किया। उन्होंने लोगों से घरों के भीतर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगाें की छोटी-छोटी लापरवाही के चलते जम्मू-कश्मीर में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हमारी सभी से अपील है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। कोरोना को मात देना हमारे हाथ में है।इस मौके पर थाना प्रभारी पंजाब सिंह, बीएमओ सुदर्शन कोतवाल भी साथ रहे। दूसरी तरफ बुधवार को कारगिल शहीद चौधरी बहादुर सिंह गैस एजेंसी खौड़ (चकमलाल) की तरफ से दूसरे राज्यों से आए लोगों को जरूरी सामान तथा राशन वितरित किया गया। इस मौके पर शहीद की पत्नी प्यारी देवी तथा गैस एजेंसी के अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
------
फोटो
गुरु नानक एग्रो मिल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए डेढ़ लाख
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव मक्खनपुर चाडका में बुधवार को गुरु नानक एग्रो मिल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये दिए हैं। राशि का चेक पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा मिल मालिक सरदार दरबार सिंह ने सौंपा। इसके अलावा करीब ढाई सौ परिवारों को राशन भी वितरित किया। इस मौके पर सरपंच सरदार दविंदर सिंह, थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया आदि मौजूद रहे। संवाद