फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्यिाना-बख्शीनगर में फिर सामने आए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला जम्मू में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। इनमें ट्रैवलर के साथ अन्य वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं। नए मामलों में डिग्यिाना, बख्शीनगर सहित अन्य कई इलाकों से लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जम्मू में वीरवार को हुई दो मौतों के बाद उनके घरों को सैनिटाइज के साथ प्रभावित इलाके में खास एहतियात बरते जा रहे हैं। राजभवन में किसी काम के लिए आई 21 और 23 वर्ष की दो युवतियां भी संक्रमित पाई गई हैं। दोनों हवाई मार्ग से जम्मू पहुंची थीं और उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक धाम में क्वारंटीन किया गया था। दोनों को इलाज दिया जा रहा है। जम्मू जिले में वीरवार को 38 संक्रमित मामलों में 27 ट्रैवलर और 11 अन्य वर्ग के मामले शामिल हैं। इसमें 8 कांटैक्ट, डिग्यिाना से 1, बख्शीनगर से 1 मामला सामने आया है।
विज्ञापन

----------------
घर पर दो मौतों ने बढ़ा
दी प्रशासन की चिंता
जम्मू। शहर में घर पर ही दो मरीजों की मौत ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। किसी संक्रमित की मौत हो जाती है तो उसके मरने तक कोरोना के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। इसके बावजूद यह मामले अस्पताल में रिपोर्ट नहीं होना चिंताजनक बन गया है। स्वास्थ्य अधिकारियाें का कहना है कि जम्मू शहर में हुईं दो मामलों में मरीजों ने घर पर दम तोड़ दिया। ऐसे मामलों से न सिर्फ मरीज के परिवार सदस्य बल्कि आसपास के लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। कोरोना के लक्षण दिखते ही मरीजों का टेस्ट अथवा अस्पताल में सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें