लेह। लद्दाख में कोरोना संक्रमितों के 38 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 687 पहुंच गई है। लद्दाख में अब 594 मामले एक्टिव हैं। इनमें से 115 लेह और 479 कारगिल जिले में हैं। उधर, लद्दाख में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात कर दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन घोषित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लेह के सभी नंबरदारों ने लॉकडाउन लागू करने की मांग की है। लोगाें की सुरक्षा के लिए राजभवन से लॉकडाउन का आदेश जारी किया जाना चाहिए।