फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और वाहन चालकों के हुए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डीसी डॉ. सागर दत्तात्रेय के दिशानिर्देश पर डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोडा के व्यापारियों और वाहन चालकों के कोविड-19 सैंपल किए गए। जानकारी के अनुसार जिन सभी 26 लोगों के टेस्ट किए गए हैं वह सभी अलग-अलग व्यवसाय से संबंध रखते हैं और जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। गौरतलब है कि जिलाधीश डोडा डॉ. सागर दत्तात्रेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन कोरोना महामारी को डोडा में फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अभी तक डोडा जिला ग्रीनजोन की श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन

गत 20 दिन में 2108 लोगों के रैंडम टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डीसी ने जनता से प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर जिला इपीडिमोलॉजिस्ट उमर इनायत खान, बीएमओ घाट मसूद जरगर, डॉ. नासिर इंद्रराबी और एसआई पुल डोडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें