फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा और किश्तवाड़ से दो लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़/डोडा। किश्तवाड़ और डोडा जिला में सोमवार को पहले कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डोडा में पंजाब के लुधियाना से लौटी छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है तो वहीं किश्तवाड़ में लुधियाना से लौटा 20 वर्ष का युवक पॉजिटिव पाया गया है। इनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल रेलवे स्टेशन जम्मू पर लिए गए थे। 15 मई को डोडा की छात्रा और किश्तवाड़ का युवक लुधियाना से ट्रेन का सफर कर जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम को जम्मू से जब कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूची जारी गई तो इनमें पहली बार डोडा और किश्तवाड़ जिले में पहले कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। जानकारी अनुसार 15 मई को डोडा की छात्रा और किश्तवाड़ का युवक लुधियाना से ट्रेन का सफर कर जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर ही इनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे। 16 मई को अपने जिलों में भेज दिया गया था। सोमवार शाम को जब रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। किश्तवाड़ और डोडा में पहले पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें