फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना वायरस से निपटने के लिए डोडा जिला प्रशासन हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। घातक कोरोना वायरस के बारे में में पीआरआई सदस्यों को सूचना प्रसारित करने के रूप में जागरूक किए जाने को लेकर जिला विकास आयुक्त डॉ. सागर डाई डोईफोडे की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कोराना वायरस के खतरे से निपटने के अभियान में विशेष रूप से पीआरआई सदस्यों को शामिल किए जाने पर जोर दिया गया, ताकि व्यापक स्तर पर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता किया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले भर में विभिन्न स्तरों पर कई विभागों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 250 निगरानी समितियों का गठन किया गया है, इसके अलावा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में जत्थी और खलैनी में निगरानी नाका स्थापित किया गया है, ताकि जिले में आने वाले हर बाहरी व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। डीसी ने प्रतिभागियों को कोरोना वायरस के बारे में अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शिक्षित करने के लिए अभियान में एक सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। साथ ही उनसे ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान करने को कहा, जिनका प्रभावित क्षेत्रों से या विदेश यात्रा का इतिहास है।
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय
डीसी ने प्रतिभागियों को सूचित किया कि एडीसी डोडा किशोरी लाल शर्मा की देखरेख में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके लिए टोल-फ्री नंबर 18001807122, 9906320997 के साथ 24 घंटे कार्यात्मक रहेगा।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से की सहयोग की अपील
डीसी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी ने विदेश यात्रा विशेषकर प्रभावित देश की यात्रा की है या उसके कुछ लक्षण हैं तो उन्हें स्वयं आगे आकर अपनी चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। लोगों से निर्धारित निवारक उपायों को अपनाने और इस संबंध में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों से अपील है कि कोरोना वायरस से डरें नहीं अपुति इसके निवारक उपायों को सर्तकता के साथ अपनाकर इसका डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें