तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर जाने के दौरान मास्क पहनें। अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार बिलावर ने कहा कि सभी लोग निर्देशों का पालन करें।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क का प्रयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क पहुंचने वाले लोगों पर जुर्माना किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में भी कमास्क पहनना अनिवार्य है। तहसीलदार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के फिर से प्रसार को देखते हुए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।