फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोलिया में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 23 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। विदेशी लोगों के संपर्क में आए घरेलू नौकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद उसका जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन रविवार देर शाम को उसके संपर्क में आने वाले 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में एक और व्यक्ति था। उसने पहले ही अपना कोरोना का टेस्ट करा लिया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उसको डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए उसका सैंपल भेज दिया गया है। क्योंकि यह युवक भी डोलिया क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया है कि इस युवक के नजदीकी संपर्क में आने वाले लोगों का भी टेस्ट किया जाएगा। निरंतर इस क्षेत्र में अपनी नजर बनाए रखेंगे।
बाड़ी ब्राह्मणा के डोलिया क्षेत्र के वार्ड-9 में प्रशासन द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में किसी के भी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों के खाने पीने की चीजों की सुविधा भी प्रशासन की तरफ से मुहैया कराई जा रही है। जब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक इस क्षेत्र में सारी पाबंदियां रहेंगी॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें