बाड़ी ब्राह्मणा। धोलिया क्षेत्र माइक्त्रसे कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जानकारी के अनुसार बरजानी अस्पताल में 14 साल के एक बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके बाद से क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। स्कूलों में जाने से पहले जारी आदेश के अनुसार सभी बच्चों का कोविड-19 टेस्ट होना अनिवार्य है, जिसके मद्देनजर इस बच्चे ने भी अपना कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। उसके तदोपरांत उसके क्षेत्र को माइक्त्रसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बीएमओ शमीम चौधरी के अनुसार उस इलाके में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसके अलावा वीरवार से उस इलाके में टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, और माइक्त्रसे कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत जितने भी लोग आएंगे उन सभी का कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। संवाद