रियासी। जिला अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सभी के चेहरे खिलखिला उठे। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अनिल कोहली पहले पुरुष और स्टॉफ नर्स ओशीन सोनी पहली स्वास्थ्य कर्मी बनीं जिन्हें टीका लगाया गया। शनिवार को सौ कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस से पहले डीसी इंदु कंवल चिब ने अस्पताल में रिबन काट कर टीकाकरण प्रक्रिया का आगाज किया। इस दौरान डीसी ने प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने सभी से वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने में मदद करें। मुख्य चिकित्सा अधिकार राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पहले चरण में जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और में बाद में सुरक्षाबलों और कोरोना योद्धाओं का टीका लगाया जाएगा।