कोविड संक्रमण से राजधानी श्रीनगर और जम्मू सबसे अधिक प्रभावित हैं। श्रीनगर में पिछले तीन दिन से लगातार दो सौ से अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। वीरवार को भी श्रीनगर में सर्वाधिक 212 स्थानीय स्तर के मामले मिलने के साथ यहां सक्रिय मामले बढ़कर 1395 पहुंच गए हैं।
प्रदेश में कुल 685 संक्रमित मिले। इसके साथ जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 4316 पहुंच गए हैं। कश्मीर में एक और कोविड संक्रमित की मौत हुई है। जिला जम्मू में 147 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1243 पहुंच गए हैं।
इसी जिले में अब तक सबसे अधिक 1230 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। बारामुला में 96, बडगाम में 52, कुपवाड़ा में 22, अनंतनाग में 10, बांदीपोरा में 17, उधमपुर में 21, राजोरी में 17, डोडा में 14, सांबा में 10, किश्तवाड़ में 18 मामले मिले हैं।
पुंछ में 13 और रामबन में 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में कोविड परीक्षण की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 14872 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक जम्मू कश्मीर में 4766 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।