बिश्नाह। थाना क्षेत्र के गांव अमीर नगर दब्बड में चोरों ने बीती रात को एक किराना स्टोर को निशाना बनाते हुए वहां से नगदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
किराना स्टोर के मालिक कमल देव ने बताया कि हर रोज की तरह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान के शटर खुला हुआ है। दुकान पर आकर देखा तो शटर का मेन लॉक तोड़कर चोरों ने गल्ले से पैसे व कीमती सामान चुरा कर ले गए। बिश्नाह थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया और चोरी का मामला दर्ज करते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में अपनी गश्त तेज करे और यहां आने जाने वाले अनजान लोगों पर नजर रखे। बिश्नाह व आस पास के क्षेत्र में कई चोरियां हो चुकी है।