सुंदरबनी। सुंदरबनी में कोरोना संक्रमण की दर लगातार घट रही है। सुंदरबनी में जहां दो सप्ताह से लगातार हर रोज 50 से ऊपर कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, वहीं पिछले एक सप्ताह से यह आंकड़ा कम हो रहा है। वीरवार को चार ही कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू जारी है। सुंदरबनी नगर तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं। संवाद