फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वाले 96 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोविड-19 की एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिले में 96 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने 96 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए बुक किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें, अनावश्यक यात्रा से बचें, सामाजिक मेलजोल की अनुमति सीमा का सख्ती से पालन करें और कोविड एसओपी का पालन करना याद रखें। क्योंकि ये प्रसार को रोकने के लिए प्रमुख निवारक उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें