फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में पहले दिन 1139 को दी कोरोना की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में 45 वर्ष आयु वर्ग के सफलतापूर्वक शत प्रतिशत टीकाकरण के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के अनुसार 15 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। इसमें दुकानदार, मीडियाकर्मी, स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी और फड़ी), रेस्तरां कर्मचारी, औद्योगिक कर्मचारी, वकील और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उल्लेख किया कि 18+ वर्ग आयु के टीकाकरण अभियान की समीक्षा एक सप्ताह के बाद की जाएगी और आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण केंद्र इस तरह से स्थापित किए गए हैं कि हमारे जिले के अधिकतम क्षेत्रों को कवर किया गया है। ऐप के माध्यम से पूर्व अपॉइंटमेंट लेने वाले आम जनता के लिए टीकाकरण अभियान भी खोला गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. संजे शर्मा ने बताया कि जिले में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में पहले दिन जिले भर में कुल 1139 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें