फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चोरी मामले में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। दो जून को राधा स्वामी आश्रम के पास निर्माणाधीन होटल में लगभग आठ लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया था। उस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि होटल मालिक अभिमन्यु जमवाल ने लगभग आठ लाख के सामान की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे होटल परिसर के एक ब्लॉक से एसी के ब्रास पाइप और अन्य सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है, जल्द ही चोरी का मामला सुलझा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें