रामगढ़। कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठन लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्म जागरण के जिला संयोजक सूरज प्रकाश ने शनिवार को सीमावर्ती युवाओं के बीच मास्क और इम्यूनिटी बूस्टर वितरित किए। उन्होंने कहा कि करोना की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हम सबको जितना हो घरों में रहने की जरूरत है। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें तभी इस महामारी से बच सकते हैं। संवाद