बिश्नाह। उपजिला अस्पताल की तरफ से बिश्नाह और अरनिया में शनिवार को 169 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बिश्नाह टेस्टिंग केंद्र में हुए 83 टेस्टों में 8, अरनिया में 66 टेस्ट में 0 और स्लैड में 20 टेस्ट में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह उपजिला अस्पताल के सभी केंद्रों में शनिवार को 18 से 44 वर्ष की उम्र के 181 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। रविवार को उपजिला अस्पताल में वैक्सीनेशन नहीं लगाई जाएगी, जबकि रैपिड टेस्टिंग प्रतिदिन की तरह सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। संवाद