घगवाल। सरपंच सुदेश वर्मा ने रागुचक में कोविड-19 की जांच के लिए शिविर लगाया। इसमें बुधवार को 64 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। सभी नकारात्मक हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जिया लाल वर्मा, सरपंच सुदेश वर्मा, पंच यशपाल सिंह, रमेश चंद्र, रघुबीर सिंह, बलवान सिंह आदि उपस्थित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनुरा की टीम ने कोविड-19 टेस्ट की जांच में मदद की। डॉ. नेहा रानी नवनियुक्त एवं शीतल शर्मा एवं त्रिशला रानी ने शिविर का सुचारु संचालन किया। संवाद