फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों के लिए लगाया लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। तहसील घगवाल के अधीन आते लौंडी मोड़ के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों व राहगीरों के लिए डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा द्वारा लौंडी मोड़ पर शिवाय रसोई का प्रबंध किया गया। इसमें वाहन चालकों को पैक खाना दिया जा रहा है। अभिनंदन ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे बंद होने से दूसरे राज्यों से आ रहे वाहन चालकों को खाने के लिए भटकना पड़ रहा है। ट्रक चालक इस आपदा में भी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। इसीलिए हमारा भी फ़र्ज बनता है कि हम भी उनके लिए खाने का प्रबंध करें। इसलिए लौंडी मोड़ के नजदीक चालकों के लिए शिवाय रसोई शुरू की गई, जिसमें वाहन चालकों को खाना दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें