फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना के 145 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों के शनिवार को 145 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक का यात्रा इतिहास है। इसके अलावा 17 लोग ठीक भी हुए हैं। विजयपुर में कोठी मोहल्ला वार्ड 13 में कोविड के पांच मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने मोहल्ले को हॉट स्पॉट बना दिया गया है। एडीसी सूरम चन्द शर्मा के आदेशानुसार घो ब्राह्मणा के लैक्चरार रूप लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में कोविड मरीजों के संपर्क में आने वालों की शिनाख्त करने और सैंपल एकत्रित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

200 टेस्ट में एक भी संक्रमित नहीं
उधर, एंटीजन टेस्ट भी जारी हैं। कस्बे के सिडको के प्रथम चरण में एक निजी कारखाने में कर्मचारियों के 200 टेस्ट किए गए। ये सभी टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। लेबर सैल के नेता गंभीर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया था कि कारखानों में कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएं, जिस पर शनिवार को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें