सांबा। जिले के बीरपुर में मूर्तिकार रवींद्र जमवाल अपनी कलाकारी से लोगों को लाकॅडाउन का पालन करने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। वह मूर्ति में यह दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडाउन में यदि वह घरों में रहेंगे तो बचे रहेंगे। अन्यथा कोरोना का जिंदगियां छीन लेगा। मूर्तिकार ने बताया की पिछले वर्ष उन्होंने मूर्तीयों के माध्यम से लोगों को मास्क के बारे में जागरूक किया था। अब कोरोना का भयंकर रूप प्रत्येक दिन कई लोगों की जाने ले रहा है। उन्होंने एक गेट बना कर उसके ऊपर इंसान व ऊपर कोरोना वायरस यमराज बना कर बैठाया है। इसी मूर्ति द्वारा वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि यदि लॉकडाउन में घरों के अंदर रहेंगे तो बचे रहेंगे अन्यथा कोरोना यमराज का रूप धारण कर जिदंगी लील लेगा। आज भी मूर्तिकार लोगों को जागरूक करने में दिन रात लगे हैं।