विजयपुर। मातंगी जयंती पर शनिवार को लोगों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। लोगों ने बताया कि इस दिन मां मातंगी की पूजा की जाती है। इससे जातक को शक्ति, धन, ज्ञान और लोकप्रियता हासिल होती है। मां के भक्त को कोई कष्ट नहीं होता है। उसका जीवन सुख और खुशहाली से व्यतीत होता है। भक्तों ने बताया कि मातंगी मां को वाणी और संगीत की अधिष्ठात्री देवी कहते हैं, जिनके आगे देवतागण भी सिर झुकाते हैं। संवाद