सांबा। जिले भर में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। ताकि लोग घरों में ही रहें और संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए। ऐसे में प्रशासन की अपील पर पंच सरपंच भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
कैली मंडी के सरपंच लब्लु संब्याल, सदोह के नायब सरपंच दवेंद्र सिंह, दियानी के सरपंच प्रदीप ललोत्रा आदि ने बताया कि वह अपनी पंचायत के लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने वैक्सीन केंद्रों पर जाकर वहां की स्थिति की भी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ वह भी अपनी-अपनी पंचायत में अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी से निभा रहे हैं। लोग घरों से निकल वैक्सीन भी लगवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें बिना मास्क न निकलें।