फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर विवाह में 20 लोगों को मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि इंडोर वैवाहिक कार्यक्रम में 20 लोगों की ही अनुमति होगी। खुले में सौ लोग एकत्रित होंगे। श्मशान घाट पर भी 50 लोगों के एकत्रित होने की अनुमित दी जाएगी। सभी मास्क लगाएंगे, सैनिटाइजर का पूरा प्रबंध होना चाहिए। आदेश अनुसार विवाह के दो दिन पूर्व ही प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी। आदेश की अवहेलना करने वालों पर धारा 188 आईपीसी सेक्शन 51 आफ डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश पुलिस एवं सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

कोेरोना से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विजयपुर। थाना अंतर्गत गपवाल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उनकी पहचान अजय शर्मा पुत्र तीर्थ राम के रूप में हुई। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया और बुधवार को जीएमसी में उनकी मौत हो गई। बुधवार को प्रोटोकाल के तहत मंडल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि अजय शर्मा डोडा में शिक्षा विभाग में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी पर आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें