फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना के 20 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कस्बे के आराजी मोहल्ले में स्थित इंडोर स्टेडियम में कोविड-19 मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी पहुंच चुकी हैं। डीसी सांबा के आदेश पर एसीआर जितेंद्र मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वेंटिलेटर व आक्सीजन का भी प्रबंध किया गया है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आए हैं, जिनमें पांच का ही यात्रा इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें