फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण की कोविड वैक्सीन पहुंची सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में पहले चरण की वैक्सीन शुक्रवार को पहुंच गई। इसका टीकाकरण कार्यक्रम राष्ट्रीय पर शनिवार से शुरू होगा। पहले चरण की कोविड वैक्सीन का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित खजूरिया ने कार्यालय परिसर में स्थापित आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में कोविड के 1290 टीके प्राप्त किए। उपायुक्त ने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। जिले में टीकाकरण अभियान शनिवार से दो स्टेशन जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ से शुरू किया जाएगा। जबकि पहले स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में कवर किया जाएगा। पूरे जिले में सुचारु और शांतिपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत से संबधित विभिन्न गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक टीम भी गठित की गई है। इस दौरान एसीआर जितेंद्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजिंदर साम्याल, जिला सूचना अधिकारी, अजय शर्मा के अलावा टास्क फोर्स के सदस्य और अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें