विजयपुर। गांव बदलाव में एक युवक शव छत के पंखे से लटका मिला है। उसकी पहचान बलविंदर कुमार (35) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बदवाल के रूप में हुई। वलविंदर कुमार राज मिस्त्री का काम करता है। घर वालों ने जव शब देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना था कि इसका किसी के साथ कोई झगड़ा आदि नहीं था। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। संवाद