फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में तेजी से फैल रहा कोरोना, लोग ले रहे हल्के में

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। यदि अब भी परहेज नहीं किया तो प्रत्येक घर में कोरोना दस्तक दे देगा। न्यू यंग ब्लड आर्गेनाइजेशन के जिला प्रधान नीलम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विकेश अंबा, अमन गुप्ता, कमल भटटी आदि ने बताया कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। जबकि लोग परवाह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर रोज जिले में पचास से अधिक कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं। ऐसे में सभी को सरकारी आदेश की पालना करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जैसे-जैसे कोरोना बढ़ रहा है लोग बेपरवाह होते जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि पंचायत स्तर पर लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाए। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि बुजुर्ग व बच्चों को घर से बाहर न निकालें, बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें व दो गज की दूरी का पालन करें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। घर में बार-बार साबुन से हाथ साफ करें।
गौरतलब है कि सांबा में कोरोना संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में 53 मामले आए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से भी मामले सामने आए हैं। अब अस्पतालों में जाने से भी लोग डर रहे हैं। टेलीफोन पर ही बीमारी के उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें