कोरोना महामारी के कारण बाजारों में रोटेशन पर दुकानें खोलने के सरकार के आदेश कारोबारियों को रास नहीं आ रहे। इस फैसले से व्यापारियों को काफी परेशानी और नुकसान हो रहा है। सर्व शक्ति संस्था जम्मू के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार यह नीति सुविधा के बजाय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी बनी हुई है।
दुकानों में वस्तुओं के मनमाने दाम पर संज्ञान ले प्रशासन
जम्मू पूर्व विकास मंच (जेईडीएफ) ने डीसी से बाजार में वस्तुओं के मनमाने दाम वसूलने पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीमों का गठन करने की मांग की है। मंच ने कहा कि कोविड की आड़ में वस्तुओं की मनमानी कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिसका आम आदमी पर काफी असर पड़ रहा है।
जेईडीएफ के संयोजक सुशांत गुप्ता ने कहा कि बाजार में भीड़ कम हो, इसके लिए प्रशासन ने खुदरा दुकानों को रोटेशन पर खोलने का फैसला लिया है, लेकिन अब लोगों की भीड़ थोक दुकानों में बड़ रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से तहसीलदार और पुलिस के साथ मूल्य नियंत्रण विभाग की विशेष टीमों का गठन करने की मांग की, जो उन दुकानदारों पर कार्रवाई करें जो कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे।
ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें