बिश्नाह। समाजसेवी संस्था एंटी क्राइम की तरफ से पंचायत रत्नाल के सरकारी स्कूलों को सैनिटाइज किया गया। साथ में पंचायत और साथ लगते गांव में भी सैनिटाइज किया गया।
संस्था के स्वयंसेवकों की तरफ से स्कूल के सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया और फॉगिंग ड्राइव भी की गई। कोविड-19 से बच्चों के बचाव के लिए ये ड्राइव चलाई गई। स्कूल प्रशासन ने संस्था के इस कदम का शुक्रिया अदा किया। स्कूल की हेड मास्टर मैडम खेमा पंडोत्रा ने संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता का आभार व्यक्त किया और स्कूल की मांग को उसी वक़्त पूरा करने पर संस्था के कार्यों को सराहा। इस मौके पर सरपंच कमल सिंह चाढ़क, विजय पनोत्रा, पंच मुनीश कुमार, सागर सिंह, विक्की सैनी और पार्षद साहिल गुप्ता, मनमोहन सिंह, तुषार डिगरा, गोपाल कुमार, रोहित कुमार, अक्षय शर्मा मौजूद थे। संवाद