बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने बुधवार को सफाई कर्मचारियों को राशन के साथ मास्क और सैनिटाइजर बांटे। उन्होंने कहा कि यह सच्चे कोरोना वारियर्स हैं। यह बड़ी ही इमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। हमारी सुरक्षा के लिए कस्बे की सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दे रहे। उन्होंने म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से समय पर वेतन देने को कहा। संवाद