बिश्नाह। कोरोना महामारी के चलते सोमवार को बिश्नाह डिग्री कॉलेज में हो रहे टेस्ट में 106 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वैक्सीन केंद्र में 45 वर्ष से ऊपर लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही थी, जिसमें 84 लोगों को ही इसकी खुराक मिली और वैक्सीन केंद्र पर 18 से लेकर 45 उम्र वाले लोग वैक्सीन लगवाने आए। लोग निराश वापस लौटे, जबकि कुछ दिन पहले जब 18 से 45 वर्ष वाले लोगों को जब केंद्र पर वैक्सीन की खुराक मिल रही थी तो इसका आंकड़ा 700 से ऊपर भी गया था। स्वास्थ्य प्रशासन की तरफ से कुछ दिनों से युवाओं को वैक्सीन लगाना बंद कर दिया गया है। इस कारण वैक्सीन केंद्र पर इक्का-दुक्का लोग ही देखे जा सकते हैं। संवाद