बाड़ी ब्राह्मणा। टेंपो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अरनिया मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 बीक्यू 6256 से बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। दूसरी दिशा से टेंपो नंबर जेके 02 सीएन 7295 आ रहा था। अचानक उनकी टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर आकर उसको जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। टेंपो ड्राइवर की पहचान मुख्तियार अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद