सांबा। कोरोना के चलते प्रशासन की तरफ से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई लोग रोजी रोटी को मोहताज हो रहे हैं। जिन्हें राहत देने के लिए कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं। इनमें से भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने शनिवार को नड ब्लाक की कलोया पंचायत में 25 परिवारों को राशन बांटा। समिति के जिला प्रभारी निलांबर डोगरा ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की थी कि उनका संगठन प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग और सरपंच से जरूरतमंदों की सूची लेकर उन्हें राशन बांटेंगे। इस पर प्रशासन की ओर से लोगों को चिह्नित किया जाता है। वह राशन बांट देते हैं। इस अवसर पर नवीन सिंह, अनुराधा, मोहिंद्र, कुलदीप कुमार, सरपंच सुरिंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, यशपाल आदि भी उनके साथ थे। संवाद