बिश्नाह। लॉकडाउन के चलते पुलिस प्रशासन की सख्ती और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से तय समय 11 बजे के बाद बाजारों का सूनापन जारी है। बिना जरूरत के कोई भी व्यक्ति बाजार में नहीं घूम रहा। प्रशासन ने कस्बे के बाजारों में गश्त बढ़ाई है, इसलिए लॉकडाउन का पूरा असर देखा जा रहा है। केमिस्ट शॉप, कृषि केंद्र, टेस्टिंग लेबोरेटरी और कुछ अन्य दुकानों को बाजार भर में खुला देखा जा सकता है।