फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदुर लोट रहे अपने घरो में

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कई दिनों से करोना कर्फ्यू के चलते काम बंद होने पर अब प्रवासी मजदूर जम्मू संभाग में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने पर अपने घरों को जाना बेहतर समझ रहे हैं। यहां रहकर पहले तो उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे वह आय अर्जित कर सकें और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इससे बेहतर वह अपने घरों को ही जाना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार राज्य के पूर्णिया जिले जा रहे महेश सावर का कहना है कि लगभग एक माह हो गया काम बंद पड़ा है। अब दिहाड़ी भी नहीं लग रही। नंद लाल ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते वापस नहीं गया था, लेकिन अब हालत यह है कि लोगों का उपचार तक नहीं हो पा रहा है। इसके चलते अब अपने राज्य में जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ रहना ही इस समय बेहतर और अब घर जाना पड़ रहा है। राजेंद्र मांडी ने कहा कि देश में दिन ब दिन हालत खराब हो रहे हैं, जिससे सबसे अधिक मार गरीबों को सहनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी स्पेशल बसें जा रही हैं और जिस प्रकार के हालात हैं उससे लगता है कि आने वाले दिनों में बस, रेल सेवा भी बंद हो सकती है, ऐसे में इस समय घर जाने के सिवाय और कोई चारा नहीं। मोहन झा ने कहा कि घर जाना भी रिस्क है, लेकिन मजबूरी में रिस्क लेकर घर जाना है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सरकार की ओर से निशुल्क राशन मुहैया कराया गया था। इस बार अभी तक ऐसा नहीं किया गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसएफ ने जरूरतमंदों में राशन बांटा
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीणों को कोरोना महामारी के सीमा सुरक्षा बल की 16 वीं वाहिनी ने रविवार को जरूरतमंदों में सूखा राशन बांटा। इस दौरान वाहिनी के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। बीएसएफ अदुल्लिया पोस्ट पर एसओपी का पालन करते हुए गांव अब्दुल्लिया, विधिपुर, लाईया, चंदू चक्क के ग्रामीणों को राशन की किट्स भेंट की गई। इसमें खाद्य पदार्थ शामिल थे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच चौ. बचन लाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी तरह के हालात होने पर हमेशा ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना की दूसरी लहर के चलते सरकार की ओर से करोना कर्फ्यू लगाए होने पर काम बंद पडे़ होने पर लोगों को इस मुश्किल समय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की 16 वीं वाहिनी की तरफ से जरूरतमंदों में राशन वितरित करने पर कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों व जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें