अरनिया। क्षेत्र व देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्थानीय प्रशासन की तरफ से की गई सख्ती का असर दिखने लगा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की तरफ से कस्बे के मुख्य चौराहों पर तारबंदी की गई है। लोगों से पूछताछ करके ही छोड़ा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से बंद है। प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहें। बिना वजह बाहर न निकलें। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद