आरएस पुरा में रोटेशन के मुताविक खुला वजार
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले के कस्बों में शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश के चलते रोटेशन के मुताबिक ही कस्बों में दुकान खुलीं। इससे खरीदारी करने के लिए आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़।
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे मुल्ख राज ने कहा कि शुक्रवार को किराने, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी आदि की दुकानें खुली रहीं। दूसरी तरफ बर्तन क्राकरी, जूते, स्टेशनरी, फर्नीचर की बंद रहीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों में शादियां हैं उन्हें खरीदारी करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़ जरूर कम हुई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रतन लाल ने कहा कि बसें व मिनी बसों की हड़ताल के चलते बाजार में पहुंचना भी मुश्किल बना है। प्रशासन को चाहिए कि एक साथ सभी दुकानों को खोला जाए ताकि लोग खरीदारी कर सकें। सुबह दस से शाम आठ बजे तक का समय रखा जाए, जिससे लोग खरीदारी कर सकें। कस्बे में कपडे़ की दुकान चला रहे प्रीतम लाल ने कहा कि सरकार को एक सप्ताह तक लॉकडाउन रखना चाहिए। अगर इससे कोरोना पर कोई नियंत्रण होता है। तो इसे आगे जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर सहित हर जिले में संक्रमितों की संख्या में हर रोज बढ़ रही है, जिससे 50 प्रतिशत तक दुकानें खोले जाने पर भी महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। लोगों के बचाना जरूरी है। काम धंधे बाद में भी चलते रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र व शहरों में लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, जिससे महामारी में बढ़ोतरी हो रही है।