बिश्बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में हो रहे कोरोना वायरस के टेस्ट में से बुधवार को हुए 65 टेस्ट में से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्षेत्र में पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। जो चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रशासन की तरफ से कोविड टेस्टों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। बुधवार को भी कोविड वैक्सीन के इंजेक्शन लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। 45 साल से ऊपर लोग इस वैक्सीन का फायदा उठा रहे हैं। वहीं 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को भी इस वैक्सीन का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। संवाद
सांबा में कोरोना वायरस के 51 मामले आए, पांच का ही यात्रा इतिहास
सांबा। जिले में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए रोटेशन पर बाजारों को खोलना, यात्री बसों व मिनी बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाना, रात्रि को कर्फ्यू लगाना आदि शामिल है।
जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना के 51 मामले सामने आए हैं। इनमें पांच लोगों का ही यात्रा इतिहास रहा है। जिले के रख अंब टाली में गत दिनों एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गई थी। उसी मोहल्ले में बुधवार को एक अन्य महिला भी संक्रमित पाई गई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उसके घर के बाहर पोस्टर चिपका दिया है। उधर कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। लोग वैक्सीन लगाने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं।
सांबा में कोरोना संक्रमण के सात मामले मिले
सांबा। कस्बे के आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के सात मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वार्ड न. 8, 11, चक मंगा, दियानी, कालीबड़ी, रख अंब टाली, दियानी में सात मामले मिले हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। करोना संक्रमितों के घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं। जिन्हें सरकारी देखरेख में रखा गया है। एक साथ सात मामलों के आने से लोगों में भय बनने लगा है। संवाद