वैक्सीन लगबाने के उपरांत विक्टरी का निशान दिखाते डाक्टर व अन्य।
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से कोविड-19 को जड़ से खत्म करने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को आंगनबाड़ी, आशा वर्कर व पैरा मेडिकल स्टाफ सहित कुल 61 को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित ने कहा कि अभी तक 405 अर्द्ध सुरक्षा बलों के जवानों सहित करीब 1200 को वैक्सीन लगाई गई है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ता रहेगा, ताकि इस पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके। संवाद