फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम्यूनिटि हेल्थ सेंटर में पचास लोगो को वैक्सीन के टिके लगाए

विज्ञापन
कस्वे के काम्यूनिटि हेल्थ सेंटर में एक डाक्टर को इंजेक्शन लगाते हुए कर्मी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। डॉ. फरमान चौधरी ने सबसे पहले वैक्सीन का टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। क्योंकि यहां उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

पहले दिन 100 लोगों को वैक्सीन का इंजेक्शन लगना था, लेकिन शाम तक 50 लोगों को ही टीकाकरण किया गया। डॉक्टरों, पैरामेडिकल, नर्सिंग वैक्सीन लगाए जाने के लिए चयन किया गया। ब्लाक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में कोविड शील्ड वैक्सीन के 50 लोगों को टीकाकरण किया गया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद सभी लोगों को आधे घंटे तक डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा और सभी ठीक हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आज पहली डोज का इंजेक्शन लगाया गया है उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर, पैरामेडिकल, नर्सिंग को वैक्सीन लगाए जाने के बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शील्ड वैक्सीन की डोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें