फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गर्भवती महिलाओं सहित 42 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में शनिवार को तीन गर्भवती महिलाओं सहित 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें नौ यात्री शामिल हैं। कोरोना संक्रमित पाई गई सभी तीन महिलाएं ब्लॉक कटड़ा की रहने वाली हैं। इसके अलावा शनिवार को जम्मू कश्मीर बैंक के कर्मचारी, शिक्षक और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी संक्रमित निकले। जिले में अब संक्रमण के 418 मामले सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रशासन ने संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। वहीं, एडीसी अब्दुल सत्तार ने शनिवार दोपहर को नगर के मुख्य बस अड्डे तथा बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंनेे सभी दुकानदारों को दुकानों में भीड़ न जुटाने को कहा। वहीं, लोगों को बिना किसी जरूरी काम के बाजारों में न आने और सभी को मास्क पहनकर आने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें